Posts

Showing posts from April, 2024

सृजन: प्रकृति की अद्भुत कृति

            सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सृजन का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण देखना हो तो प्रकृति के गोद में बसे पेड़-पौधों को देखें, जमीं में बो दिए गए बीजों से फूटते नव अंकुरों को देखें। इनकी सृजनात्मकता इतनी प्रबल होती है कि कई बार इन्हें नष्ट करने का कृत भी इनके सामने बौना सिद्ध हो जाता है। पगडंडियों पर या जंगलों में घूमते हुए आप इसके अनेक उदाहरण से रूबरु हो सकते हैं।            बात जमीन से उगते नए पौधे की हो या फिर पेड़ों की कटी टहनियों में से नव शाखाओं का उगना हो या फिर मिट्टी ना होते हुए भी चट्टानों का सीना चीरकर उगे उस पौधे की हो जो चट्टानी वीरान भूमि में तनकर खड़ा हो अपने अस्तित्व और सृजन की पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहा हो, सभी दृश्य इस बात पर अमिट मुहर लगाते हैं कि वे सृजन के अप्रतिम उदाहरण हैं।             सृजन का कोई मापदंड नहीं, कोई नियम नहीं, कोई निश्चितता नहीं, सृजन तो सृजन होता है यह कहीं भी, कभी भी और किसी तरह भी हो सकता है, शायद इसीलिए तो कहते हैं कि प्रकृति का अनुमान लगाना असंभव सा होता ...