Posts

रिश्तों में औपचारिकताओं का प्रभाव

            मानवीय जिंदगी को औपचारिकताओं ने बहुत हद तक प्रभावित कर रखा है। कदम-दर-कदम आपको औपचारिकता से रूबरू होना पड़ता है। रिश्तों में भी औपचारिकताओं का चलन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रिश्ते चाहे जैसे भी हों, आत्मीय रिश्ते हों या भावनात्मक रिश्ते, व्यक्तिगत रिश्ते हों या फिर हो सामाजिक रिश्ते, हर तरफ औपचारिकता का बोलबाला है। औपचारिकता तो ठहरा औपचारिकता ही, अगर रिश्ते भाव-प्रेम के हों तो औपचारिकता अधिक स्पष्टता से महसूस होते हैं जो कई शिकायतों को जन्म देती है। बाकी रिश्तों में तो औपचारिकता की ही प्रधानता होती है। लोग औपचारिकता को ही आपसी मेलजोल की कड़ी मानते हैं।             करीब के अपनापन वाले रिश्तों में औपचारिकता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए लेकिन आज औपचारिक गतिविधियों से गहरे संबंधों को जोड़े रखने और उसे व्याख्या करने की भरसक कोशिश की जाती हैं लेकिन वह निराधार साबित होती है। जहां अपनापन है वहां औपचारिकताएं नहीं होनी चाहिए। अगर औपचारिकताओं को तरजीह देकर करीबी रिश्तों को परिभाषित करने की कोशिश की जाए तो स्वत: ही वैसे रिश्...

चुनौतियों से भरे सफर पर डोनाल्ड ट्रम्प

         अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप डोनाल्ड ट्रम्प की शपथ अमेरिका के लिए विश्व पटल और आंतरिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अमेरिका ऐसी स्थिति में है जहां उसके समक्ष वैश्विक चुनौतियां और आंतरिक मुश्किलात बड़ी ही दृढ़ता से खड़ी है और अमेरिका को उससे बहुत ही चतुराई से लड़ना है। राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर भी अमेरिका परीक्षण की स्थिति से गुजर रहा है। अमेरिका के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ बने रहने की चुनौती भी हमेशा कायम रहती है क्योंकि इसी से तो उसकी साख बनी रहनी है। बहरहाल अमेरिका के इन आंतरिक और बाह्य द्वंदों के बीच दोबारा निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका की ओर पूरा विश्व निहार रहा है।          अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव में किए वादे भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण सिद्ध होने वाले हैं। इससे पहले कि आगे बढ़े आपको याद दिला दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने किन-किन मुद्दों और सुधार की बात बड़ी ही दृढ़ता से चुनाव में की थी। चाहे बात अमेरिका में प्रवासियों के निष्कासन का मुद्दा हो, या शपथ ग्रहण के 24 घ...

ठंड का बदलता मिजाज खतरे की आहट

        इस बार अधिक सर्दी ना होने से आम लोगों खासकर गरीब वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिली है लेकिन इसे सुखद संकेत तो कतई नहीं माना जाना चाहिए। गौरतलब हो कि मैं इस आलेख में उत्तर भारत की बात कर रहा हूं। ठंड का ना होना बुरा संकेत है खासकर वैसे क्षेत्रों में जहां ग्रीष्म अपनी ऊष्मा का रिकॉर्ड दर्ज करता हो। यह पर्यावरण के दृष्टिकोण से वो विभत्सकारी आहट है जो वक्त के साथ सामने आएगा। फसलों पर भी इसका कुप्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। प्राणी जगत की बात करें या फसलों की बात करें चाहे प्राकृतिक चीजों की बात करें, इसका बुरा प्रभाव शीघ्र या विलम्ब हर तरफ होनी तय है।          पिछले वर्ष तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का आखिर इस वर्ष दस्तक क्यूं नहीं हुआ ? शीत ऋतु में सर्दी ना पड़ने का क्या कारण है ? ठंड की चरम सीमा पर गुजरने वाली जनवरी माह के मध्य में धूप इतनी कड़ी क्यूं है ? कोहरे से ढंकी रहने वाली वादियां इतनी साफ-साफ क्यों है ? ये सारे ऐसे यक्ष प्रश्न हैं जिनके उत्तर समय रहते निकालने आवश्यक हैं और साथ ही उनके उपायों पर अमल करना भी उतना ही जरूरी।  ...

बड़ी कठिन है डगर दिल्ली की...

        देश की राजधानी दिल्ली में अभी ठंड का सितम है लेकिन बावजूद इसके वहां का पारा बेहद गर्म। कारण है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान। चुनाव आयोग ने दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है तथा 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि इस बार दिल्ली के चुनावी डगर को कौन साधेगा और दिल्ली का विजेता कौन बनेगा ? इससे पहले कि आगे की बात करें  आ पको बताते चलें कि इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव एकतरफा तो कतई नहीं है।          मौजूदा दिल्ली का चुनावी दंगल कितना दिलचस्प होने वाला है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के महीनों पूर्व से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी दल भाजपा तथा दिल्ली में फिर से अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस द्वारा चुनावी रणनीतियां, सभाएं, चुनावी वादे, लोक-लुभावन घोषणाएं अपने चरम पर हैं।          पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार और एकतरफा जीत ने भले ही कीर्तिमान स्थापित किया हो लेकिन इस बार दिल्ली का मूड उस औसत से बद...

आन्दोलन की जद में संभावना तलाशते प्रशांत किशोर

        इस देश की राजनीति में आन्दोलन का बहुत बृहद और व्यापक प्रभाव रहा है। वक्त-बे-वक्त विभिन्न आन्दोलनों से कई दिग्गज राजनेता उपजे हैं। बिहार की धरती भी आन्दोलनकारियों से भरी पड़ी है। आन्दोलन और उसके गहरे महत्व के संदर्भ में आज बात बिहार की वर्तमान राजनीति में बेहद तीव्रता से उभरते हुए नेता प्रशांत किशोर की जो आन्दोलनरत हैं। ऐसे में सवाल यह कि क्या आन्दोलन से निकलकर राजनीति में परचम लहराने वाले अगले राजनेता प्रशांत किशोर होंगे ?           पार्टियों के लिए चुनावी प्रबंधन करते-करते राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर को राजनीति में आए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीते हैं लेकिन बिहार की राजनीतिक वादियों में उनका नाम खूब चर्चासीन रहता है। प्रशांत किशोर की राजनीतिक दक्षता और परख काफी पैनी है इस पर किसी को संदेह नहीं। राजनीति में अपने तरकश से कब, कौन से तीर चलाने हैं उनको बखूबी आता है। मौजूदा वक्त में आंदोलनरत प्रशांत किशोर का अनशन उसी कूटनीति का हिस्सा है। राजनीति में कदम रखते ही प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार में पदयात्रा कर लोगों को खुद के जरिए...

वक्त तो वक्त है

          इस जीवन में हमेशा वक्त की बात की जाती है। वक्त दर वक्त लोगों के बीच वक्त की चर्चा होती रहती है। बड़ी आसानीपूर्वक सुना जा सकता है कि वक्त ने साथ नहीं दिया वरना मेरा वक्त बदल जाता, अभी मेरा वक्त नहीं है, जब मेरा वक्त आएगा तो दिखा देंगे, कभी ना कभी तो मेरा वक्त आएगा जैसी तमाम बातें वक्त को लेकर की जाती हैं लेकिन वक्त ना तो आता है और ना हीं जाता है। वक्त किसी का नहीं होता है वह तो खुद में रमा रहता है। वक्त का कोई आकार, रंग, या स्वरूप नहीं होता जो वह बदल जाए। वक्त को तो आरंभ से अंत तक एक सा ही रहना है। वक्त में कभी तीव्रता और धीमापन नहीं होता बल्कि वक्त सदा एक गति से गतिमान होता है।           वक्त का किसी से कोई संबंध नहीं अपितु अन्य का संबंध वक्त से होता है। वक्त कभी किसी के अनुरूप ढलता नहीं और ना हीं किसी के विपरीत होता है। वक्त-वक्त में कोई समानता और भिन्नता नहीं अपितु वक्त में तो एकरूपता है। वक्त का किसी से कोई रिश्ता नहीं और ना हीं किसी से बैर होता है। वक्त बिल्कुल निष्पक्ष होता है।           ...

सृजन: प्रकृति की अद्भुत कृति

            सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सृजन का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण देखना हो तो प्रकृति के गोद में बसे पेड़-पौधों को देखें, जमीं में बो दिए गए बीजों से फूटते नव अंकुरों को देखें। इनकी सृजनात्मकता इतनी प्रबल होती है कि कई बार इन्हें नष्ट करने का कृत भी इनके सामने बौना सिद्ध हो जाता है। पगडंडियों पर या जंगलों में घूमते हुए आप इसके अनेक उदाहरण से रूबरु हो सकते हैं।            बात जमीन से उगते नए पौधे की हो या फिर पेड़ों की कटी टहनियों में से नव शाखाओं का उगना हो या फिर मिट्टी ना होते हुए भी चट्टानों का सीना चीरकर उगे उस पौधे की हो जो चट्टानी वीरान भूमि में तनकर खड़ा हो अपने अस्तित्व और सृजन की पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहा हो, सभी दृश्य इस बात पर अमिट मुहर लगाते हैं कि वे सृजन के अप्रतिम उदाहरण हैं।             सृजन का कोई मापदंड नहीं, कोई नियम नहीं, कोई निश्चितता नहीं, सृजन तो सृजन होता है यह कहीं भी, कभी भी और किसी तरह भी हो सकता है, शायद इसीलिए तो कहते हैं कि प्रकृति का अनुमान लगाना असंभव सा होता ...