चुनौतियों से भरे सफर पर डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप डोनाल्ड ट्रम्प की शपथ अमेरिका के लिए विश्व पटल और आंतरिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अमेरिका ऐसी स्थिति में है जहां उसके समक्ष वैश्विक चुनौतियां और आंतरिक मुश्किलात बड़ी ही दृढ़ता से खड़ी है और अमेरिका को उससे बहुत ही चतुराई से लड़ना है। राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर भी अमेरिका परीक्षण की स्थिति से गुजर रहा है। अमेरिका के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ बने रहने की चुनौती भी हमेशा कायम रहती है क्योंकि इसी से तो उसकी साख बनी रहनी है। बहरहाल अमेरिका के इन आंतरिक और बाह्य द्वंदों के बीच दोबारा निर्वाचित हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका की ओर पूरा विश्व निहार रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव में किए वादे भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण सिद्ध होने वाले हैं। इससे पहले कि आगे बढ़े आपको याद दिला दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने किन-किन मुद्दों और सुधार की बात बड़ी ही दृढ़ता से चुनाव में की थी। चाहे बात अमेरिका में प्रवासियों के निष्कासन का मुद्दा हो, या शपथ ग्रहण के 24 घ...